अलवर के सामान्य चिकित्सालय में आज सर्वर डाउन होने की वजह से मरीजों की रजिस्ट्रेशन पर्ची हाथों से काटी गई। इस दौरान ऑपरेटर कक्ष में लगे 7 ऑपरेटरों ने मनमाने तरीके से पर्चियां काटी।
विज्ञापन
नि:शुल्क पर्ची वाली योजनाओं में भी कई ऑपरेटरों की शुल्क लेने की शिकायतें सामने आई। वहीं सैकड़ों की संख्या में मरीजों की लंबी कतार भी देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मरीज कतार में परेशान होते दिखाई दिए।
प्रमुख चिकित्साधिकारी भगवान सहाय का कहना था की पर्चियां काटने के दौरान रजिस्टर में एंट्री की जाती है, यदि कोई भी ऑपरेटर इस तरह की मनमानी कर रहा है तो उस पर जांच कर कारवाई की जाएगी।