फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए आरटीएस कॉरिडोर बनाने के लिए सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
29jjrp14- मुख्यमंत्री के नाम सौंपते व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा व अन्य सदस्य। स्रोत : व
विज्ञापन
झज्जर। आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 द्वारका सेक्टर-21 से एम्स बाढ़सा बादली होते हुए हुए चरखी दादरी तक प्रस्तावित नए आरटीएस कॉरिडोर बनाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि नई रैपिड ट्रेन को वाया टर्मिनल एक डोमेस्टिक दिल्ली एयरोसिटी टर्मिनल-3 इंटरनेशनल द्वारका एक्सप्रेस वे बाढ़सा एम्स बादली, झज्जर, छुछकवास, मातनहेल, बिरोहड़, चरखीदादरी से चलाया जाना चाहिए। इसकी मांग केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल से भी की गई थी।
21 मार्च 2026 को ज्ञापन भी भेजा गया था। इससे पहले तत्कालीन सांसद डाॅ. अरविंद शर्मा ने भी इस नए आरआरटीएस कॉरिडोर को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड को पत्र लिखा था। इस पर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने तत्कालीन सांसद को पत्र लिखकर बताया था कि उनके पत्र के बाद आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी और डीपीआर तैयार करने के लिए कहा गया है। उसके बाद से यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन

अब एक बार फिर से व्यापार मंडल ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया है ताकि झज्जर सहित एनसीआर एरिया का विकास हो सके। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी के नाम पत्र लिखा गया है ताकि इस कॉरिडोर को शुरू कर यहां का विकास हो सके। उन्होंने बताया कि चरखीदादरी से दिल्ली वाया झज्जर 100 किलोमीटर की दूरी को तय करने में तीन घंटे का समय लगता है।
प्रस्तावित आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल से चरखीदादरी आरआरटीएस रूट लगभग 80 किलोमीटर का होगा, जिसे रैपिड रेल से मात्र 50 मिनट में ही पूरा किया जा सकेगा। इससे दिल्ली में चरखीदादरी, झज्जर और द्वारका एक्सप्रेस-वे की ओर आने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। साथ ही पर्यावरण प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर सतपाल सैनी, हैप्पी मेहरा, ताराचंद, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें