फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं : डॉ. मंजू

विज्ञापन
30jjrp25- स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करत - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य उद्देश्य कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना, समय पर रोग की पहचान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में कुष्ठ रोग जागरूकता शपथ दिलाई गई।
डॉ. मंजू ने बताया कि कुष्ठ छुआछूत की बीमारी नहीं है। बताया कि शरीर पर हल्के लाल या सफेद धब्बे, हाथ-पैरों में सुन्नपन, नसों का मोटा होना, कानों या शरीर पर गांठें और त्वचा में संवेदना कम होना कुष्ठ रोग के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। इसका इलाज संभव है। इसकी दवाइयां सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

डॉ. निधि ने बताया कि समय पर जांच और नियमित उपचार से कुष्ठ रोग से होने वाली विकलांगता को रोका जा सकता है। जिले में 19 कुष्ठ रोगियों का उपचार किया जा रहा है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी निशा तंवर ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन से अपील की कि कुष्ठ रोगियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और भेदभाव से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें