फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर डांडिया नाइट में महिलाओं एवं युवतियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
18jjrp02- श्री कांशी गिरि मंदिर के प्रांगण में आयोजित डां​डिया करती महिलाएं एवं युवतियां। स्रोत
विज्ञापन
झज्जर। नवरात्र के उपलक्ष्य में मुख्य बाजार स्थित काशी गिरि मंदिर में सर्व भद्र ग्रुप की ओर से ‘झज्जर डांडिया नाइट-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने डांडिया नृत्य व संगीत का आनंद लिया। आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया, ताकि महिलाएं और युवतियां बिना किसी शुल्क के सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोकप्रिय हरियाणवी बाल डांसर एवं चाइल्ड आर्टिस्ट हेजल लिटिल डांसर (संदीप कुंडू) के साथ डांसर पूजा कादयान और भारती भी शामिल हुईं। उनकी मौजूदगी और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।
सर्व भद्र ग्रुप के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अजित कुमार सांभरवाल ने कहा कि महिलाओं और बेटियों को सम्मान देने तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रुप का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडवोकेट जयंत चाहर, मीनाक्षी, प्रिंस गौड़, पुनीत, शिव शंकर, दुष्यंत, विष्णु, दिनेश दुजाना, प्रतीक, भूमि, सजना, पारुल और परविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें