फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालचंद कॉलोनी को किया वैध, अब विकास का रास्ता साफ

विज्ञापन
16jjrp15- शहर का दौरान करते नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी व अन्य अ​धिकारी। स्रोत-नप
विज्ञापन
झज्जर। लालचंद कॉलोनी को सरकार ने वैध कर दिया है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। कॉलोनी के वैध होने से एक हजार आबादी को फायदा होगा और विकास के काम हो सकेंगे। इसके तहत गलियों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बिजली व पानी की व्यवस्था भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जल्द ही विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की तरफ से एस्टीमेट तैयार किए जाएंगे। सरकार की तरफ से शहर की एक कॉलोनी को वैध किया जाना बाकी था। इससे पहले सरकार की तरफ से अक्तूबर 2023 में जिले की 32 कॉलोनियों को वैध किया गया था। इसके बाद तीन अन्य कॉलोनियों को भी वैध का दर्जा मिल गया था।
अब केवल लालचंद कॉलोनी ही वैध होना बाकी थी जिसकी फाइल लंबे समय से लंबित थी। इसमें ऑब्जेक्शन लग गए थे जिनको नगर परिषद ने दूर करने का काम किया था। अब सरकार ने इसे वैध करके यहां के लोगों को राहत प्रदान करने का काम किया है।
विज्ञापन


लोग लंबे समय से कर रहे थे वैध की मांग
यहां बता दें कि स्थानीय लोग लंबे समय से कॉलोनी को वैध करने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार स्थानीय लोग नगर परिषद के चेयरमैन व अन्य अधिकारियों से मिले थे। अब जाकर लोगों को कॉलोनी वैध होने से राहत मिली है। कॉलोनी में प्रॉपर्टी आईडी बन सकेंगी। इसके आधार पर ही प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त हो सकेगी। इससे लोग अपने-अपने यहां की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

शहर को मिलेगा स्मार्ट रोड, अधिकारियों ने किया दौरा
शहर को जल्द ही स्मार्ट रोड मिल सकेगा। सरकार की तरफ से इसे विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, एक्सईएन पंकज सैनी सहित अन्य अधिकारियों ने शहर के मुख्य मार्गों का दौरा किया।
शहर के सुंदरीकरण को लेकर भी अलग-अलग जगहों का दौरा किया गया। इसमें सर्कूलर रोड, राव तुलाराम चौक, कच्चा बादली रोड, छारा चुंगी, मिनी बाईपास रेवाड़ी रोड से गुरुग्राम रोड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जयपाल सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केशव सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें