फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच अमृत भारत एक्सप्रेस चलने से आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिल्ली, सिलीगुडी, डिब्रूगढ़, हावड़ा और कामाख्या तक कम पैसे में सफर करना होगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर पांच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेंगी। जनरल और स्लीपर कोच वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के चलने से यात्री कम पैसे में आसान सफर तय कर सकते हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि 18 जनवरी को पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली 5 अमूत भारत एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। बताया कि गाड़ी संख्या 13065 और 13066 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी को संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप चलेगी।
उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर 19 जनवरी की रात पीडीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22587 और 22588 सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 03141 संतरागाछी-बनासर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। यह उद्घाटन स्पेशल संतरागाछी से 14.45 बजे खुलकर अगले दिन 01.25 बजे पीडीडीयू स्टेशनों पर रुकते हुए 03.15 बजे बनारस पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 11031 और 11032 पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस 17 जनवरी को गाड़ी संख्या 01032 सिलीगुड़ी-पनवेल अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल सिलीगुड़ी से 13.45 बजे खुलकर सुबह 06.40 बजे पीडीडीयू स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 11.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15949 और 15950 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी को गाड़ी संख्या 05949 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन डिब्रूगढ़ से 11.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 09.00 बजे गोमतीनर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 15671 और 15672 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस 18 जनवरी को 05671 कामाख्या-रोहतक अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में कामाख्या से 11.00 बजे खुलकर तीसरे दिन 04.00 बजे रोहतक पहुंचेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें