जगदलपुर शहर के राउतपारा में गुरुवार की शाम को एक पुराने जर्जर घर की मरम्मत के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई।
जगदलपुर शहर के राउतपारा में गुरुवार की शाम को एक पुराने जर्जर घर की मरम्मत के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गया जिसे बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया, यह पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी जोगेश्वर राम कश्यप सुकुराम कश्यप 25 वर्ष अपने साथियों के साथ ठेकेदार नीरज चौहान के साथ काम कर रहे थे, ठेकेदार के द्वारा उन मजदूरों को राउतपारा निवासी संजय के पुराने जर्जर मकान में काम करने के लिए ले जाया गया था। गुरुवार को काम करने के दौरान अचानक से जोगेश्वर का हाथ बिजली के तार से जा टकराया, जिसके बाद करेंट लगने से युवक बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।