फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ प्रतियोगिता में कुसुमलता प्रथम

विज्ञापन
09jjrp16- राजकीय कॉलेज मातनहेल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में महिला प्रकोष्ठ की ओर से छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कविता पाठ और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की मीनाक्षी प्रथम, साक्षी द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की कुसुमलता तृतीय रही।
विज्ञापन

कविता पाठ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की कुसुमलता ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की साधना ने दूसरा और बीएससी तृतीय वर्ष की साक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में राजबीर सिंह जाखड़, ऋषभ गोयल, आनंद कुमार और अजय शामिल रहे। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल की अध्यक्षता में महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. अन्नू और सदस्यों के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें