फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: केयू के छात्रों ने सेंट्रल लाइब्रेरी स्क्वायर का नाम गिलानी स्क्वायर रखा

Tue, 31 Oct 2017 11:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
कश्मीर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सोमवार को सेंट्रल लाइब्रेरी स्क्वायर को गिलानी स्क्वायर का नाम दे दिया। बताते हैं कि उन्होंने नाम का बैनर भी लगा दिया था, जिसे बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने हटा दिया। हालांकि, इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ बताने से इनकार किया है।
विज्ञापन

छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन भी किया। अलगाववादियों द्वारा विलय दिवस पर विरोध के चलते 27 अक्तूबर को सेंट्रल यूनिवर्सिटी बंद थी। इस वजह से छात्रों ने सोमवार को प्रदर्शन कर समर्थन जताया। प्रदर्शनकारी छात्रों के अनुसार वह दुनिया को बताना चाहते हैं कि भारत ने कश्मीर में सेना (मिलिट्री) के दम पर कब्जा कर रखा है।
हम इस कब्जे से छुटकारा चाहते हैं। सेना के बल पर कश्मीरियों की आवाज को दबाने की कोशिश अब कभी कामयाब नहीं होने पाएगी। अब सेंट्रल लाइब्रेरी स्क्वायर को हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के नाम पर गिलानी स्क्वायर के नाम से जाना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें