फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलीगांव, कोलीढेक कबड्डी में बना चैंपियन 

Sun, 13 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से खेलो इंडिया खेलो के तहत जीजीआईसी  खेल मैदान में तीन दिनी ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हुई। पहले  दिन अंडर-14 व अंडर-17 बालक-बालिकाओं की वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता  हुई। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी और विशिष्ट अतिथि  ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता ने उद्घाटन किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत की देखरेख में पहले दिन अंडर-17 बालक वर्ग की वॉलीबाल में  कलीगांव ने राईकोट को हराया। बालिका वर्ग में डैंसली को हरा चैंपियन कोलीढेक चैंपियन बना।
अंडर-14 बालकों में कलीगांव विजेता, बालिका वर्ग  में डैंसली की टीम विजेता रही। अंडर-17 बालकों की कबड्डी में कलचौड़ा  विजेता, राईकोट उप विजेता, बालिका वर्ग में कोलीढेक विजेता, डैंसली उप  विजेता, अंडर-14 कबड्डी में बालकों में कलीगांव विजेता, चौड़ी उप विजेता,  बालिका वर्ग में कर्णकरायत विजेता, पाटन उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन मेहता और जितेंद्र राय के संचालन में हुई प्रतियोगिता में निर्णायक जीवन राय, मदन  पुजारी, दिवान सिंह, देवेंद्र राय, भैरव जोशी, रोहित, हेमंत, कमला थ्वाल, शुभम, निखिल ने सहयोग किया। आयोजन में ओम प्रकाश, दीपक मेहता, सुनील  प्रसाद, त्रिलोक राम, दीपक ने सहयोग किया। इस मौके पर पूर्व जिला युवा  कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता, राजेश चौबे, कविराज मौनी आदि थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें