फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्याति प्रजाति आलू पर किसानाें ने लगाया दांव

Tue, 26 Dec 2017 11:27 PM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
आलू
विज्ञापन
किसानों ने इस बार पुखराज आलू के स्थान पर नई प्रजाति ख्याति आलू पर दांव लगाया है। इसकी अधिक पैदावार ने पुखराज को पछाड़ दिया है। ख्याति प्रजाति की पुखराज से 30 से 40 क्विंटल प्रति एकड़ अधिक पैदावार है। किसानों का मानना है कि मौसम खुशनुमा रहा तो इस बार भी आलू की अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन


जिले के किसानों ने बीते साल पुखराज की बुवाई की थी। इसके कारण अगेती फसल में तो पुखराज ने किसानों को कुछ लाभ कराया, लेकिन बाद में पुखराज किसान को आंसू दे गई। इसके कारण किसानों ने अधिक लाभ के चक्कर में इस बार पंजाब के ख्याति आलू पर दांव खेला है। ख्याति आलू की पैदावार पुखराज से अधिक है। मंडी में मंगलवार को करीब 200 मोटर आलू की आवक रही। आलू का भाव 350 से 425 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

वहीं हालैंड 550 रुपये और लाल आलू का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल रहा। आलू आढ़ती रिंकू वर्मा ने बताया कि अगेती आलू की लोडिंग बिहार व बंगाल में की जा रही है, जबकि प्रदेश में अभी भी लोग पुराने आलू को पसंद कर रहे हैं। आलू किसान मुनेश्वर सिंह का कहना है कि इस बार ख्याति के लिए मौसम खुशनुमा है, लेकिन यदि कोहरा दो-तीन दिन तक रहा तो आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना बढ़ जाएगी। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा का कहना है कि आलू की मांग सबसे अधिक बिहार में है। बंगाल में आलू जनवरी के अंत तक आएगा, जिसके चलते वहां भी आलू की मांग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें