फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी सांग महोत्सव में कीचक वध का मंचन, चेतन कौशिक ने मोहा मन

विज्ञापन
फोटो-63: सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से आयोजित हरियाणवी सांग महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध सांग 'कीचक वध' का मंचन किया गया। पंडित विष्णुदत्त के सुपुत्र चेतन कौशिक ने अपने प्रभावशाली अभिनय और हरियाणवी लोकशैली से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

महाभारत के विराट पर्व पर आधारित इस सांग में पांडवों के अज्ञातवास के दौरान द्रौपदी के साथ कीचक के दुर्व्यवहार और भीम द्वारा उसका वध करने के प्रसंग को जीवंत किया गया। कलाकारों ने नारी सम्मान, अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
आयोजन में समिति संरक्षक पाले राम शर्मा, प्रधान पंडित शीलकराम, उपप्रधान सुमेर सिंह, महासचिव हरीश शर्मा, सचिव सुमित अत्री, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित समिति के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें