फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह दिन से कटड़ा-बनिहाल रेलवे टनल का काम ठप

Sat, 07 May 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
टनल - फोटो : Demo PIC
विज्ञापन
उधमपुर जिले के खरी इलाके में कटड़ा-बनिहाल रेलवे टनल नंबर 74 पर शुक्रवार को सोलहवें दिन भी कामकाज ठप रहा। स्थानीय लोग टनल बनाने के दौरान किए गए ब्लास्ट से घरों को हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इससे पहले भी कई बार प्रशासन ने ब्लास्टिंग के कारण घरों को पहुंची क्षति का मुआवजा देने का आश्वासन दे चुका है। लेकिन अब तक न तो रेलवे विभाग और न ही निर्माण कार्य में जुटी कंपनी और प्रशासन ही इस ओर ध्यान दे रहा है। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ता ही जा रहा है।

गौरतलब है कि सोलह दिन से टनल नंबर 74 पर लोग कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे हर तरह का कामकाज टनल पर बंद है। इसके बावजूद प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें