फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस हिस्से को मिला 'बेस्ट रोमांटिक प्लेस' का खिताब

Fri, 13 May 2016 12:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
पर्यटक भी हसीं वादियों के हुए कायल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एक विदेशी मैगजीन के सर्वे के मुताबिक कश्मीर दुनिया के बेहतरीन रोमांटिक स्थल का खिताब अपने नाम कर चुका है। इससे न सिर्फ पर्यटक खुश हैं, बल्कि पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के चेहरों पर भी रौनक दिख रही है।
विज्ञापन


धरती पर जन्नत कहलाने वाले कश्मीर की फिजाओं, यहां के फूलों की खुशबू और झीलों की ठंडी लहरों ने हमेशा से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब कश्मीर के ताज में एक और रत्न जड़ गया है। यहां पहुंचे पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर इसका हकदार है।

दिल्ली से पहुंचे संगीता और अमित के अनुसार यहां जन्नत का अहसास होता है। यहां की फिजाएं एक रोमांटिक एहसास देती हैं। ऐसा लग रहा कि हम हनीमून पर आएं हों।
विज्ञापन


सेक्रेट्री टूरिज्म फारूक अहमद शाह ने कहा कि हमारा कश्मीर न सिर्फ मौसम और सुंदरता के लिहाज से अच्छा है, बल्कि कश्मीर पर्यटन के हर लिहाज से भी विश्व में बेहतर है।

उन्होंने कहा कि हम तो यही कहते हैं कि लोगों को विदेश के बजाय यहां के पर्यटन स्थल पर आना चाहिए। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम में अलग ही अहसास होता है। उन्होंने कहा कि यहां की सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। गौरतलब है कि कश्मीर नंबर वन डेस्टिनेशन तो था ही अब नंबर वन रोमांटिक डेस्टिनेशन भी बन गया  है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें