बहादुरगढ़। भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत कार्तिक राठी नंबरदार को भारतीय जनता युवा मोर्चा का झज्जर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश व जिले के नेताओं का आभार जताया और मुख्यमंत्री से मिलकर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्व मंत्री चौधरी मांगेराम नंबरदार के पौत्र और भाजपा नेता एवं नंबरदार एसोसिएशन के चेयरमैन शतीश नंबरदार के पुत्र हैं। इस तरह परिवार की तीसरी पीढ़ी को संगठन में जिम्मेदारी मिली है।
कार्तिक ने कहा कि वे युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, नए कार्यकर्ताओं को अवसर देने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा समर्थकों ने खुशी जताई।