25jjrp18- डावला गांव में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत : आयोजक
- फोटो : samvad
झज्जर। गांव डावला में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि मंदिर के शुभारंभ पर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें पीले वस्त्रों में महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। युवाओं ने ट्रैक्टर पर वाल्मीकि जी की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली और जय वाल्मीकि के जयकारे लगाए।
आयोजन समिति के सदस्य सुरेश सारसर ने बताया कि शोभायात्रा में सर्व समाज के लोगों ने भाग लिया। रात को भव्य जागरण आयोजित किया गया। सोमवार को वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भंडारा लगाया जाएगा। मौके पर हवासिंह, केशू, समेर सिंह, शीशपाल, मुकेश कुमार, सुनील कुमार व अन्य मौजूद रहे। संवाद