फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग ट्रायल में जूनियर खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- बॉ​क्सिंग ट्रायल  में चयनित ​खिलाड़ी कोच के साथ--स्रोत- संस्थान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुराहवटा रोड स्थित निजी संस्थान के बॉक्सिंग रिंग में जिलास्तरीय जूनियर और सब जूनियर बॉक्सिंग ट्रायल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिलेभर से आए मुक्केबाजों ने रिंग में दमखम दिखाया और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

कोच महीपाल यादव और उत्तम सिंह की देखरेख में आयोजित ट्रायल्स की शुरुआत कर्मवीर राव ने की। कोच ने बताया कि सब जूनियर श्रेणी में कड़े मुकाबलों के बाद रक्षित 30.33 किलोग्राम, दीपांशु 33.35 किलोग्राम, लक्ष्मीनारायण 35.37 किलोग्राम और हर्षित तंवर 37.40 किलोग्राम ने शानदार जीत दर्ज की।
वहीं अमन यादव 40.43 किलोग्राम, यश यादव 43.46 किलोग्राम, आदित्य 46.49 किलोग्राम, विक्रांत 49.52 किलोग्राम, कार्तिक 52.55 किलोग्राम और मयंक 70 किलोग्राम ने अपने-अपने भार वर्ग में राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

वहीं जूनियर वर्ग में रूबल 46.48 किलोग्राम, किनसूख 48.50 किलोग्राम, मयंक 52 किलोग्राम, पीयूष शर्मा 54 किलोग्राम, हर्ष कुमार 57 किलोग्राम और हनीष 63 किलोग्राम ने बाजी मारी।
भारी भारवर्ग में उज्ज्वल 80 किलोग्राम भारवर्ग में राज्य स्तर पर अपनी जगह पक्की की। जूनियर की स्टेट स्पर्धा 23 से 26 मार्च तक आर्यन बाक्सिंग स्पोट्स क्लब रोहतक व सब जूनियर के स्टेट स्पर्धा 28 से 31 मार्च तक बहादुरगढ़ में करवाए जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें