फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में सावधानी, सफर में सुरक्षा अभियान का दिखने लगा असर

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते यातायात प्रभारी भगत सिंह। स
विज्ञापन
नारनौल। धुंध व कोहरे के दौरान सड़कों पर दृश्यता घटकर मात्र 10 से 20 मीटर रह जाती है। ऐसे में गड्ढे, टूटे डिवाइडर, ब्रेकर, ओवरलोडिंग वाहन, बेसहारा गोवंश और चालकों की लापरवाही हादसों का बड़ा कारण बन जाती है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए अमर उजाला की ओर से धुंध में सावधानी, सफर में सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। अभियान के असर से यातायात पुलिस अब चालकों को नियमों के प्रति लगातार जागरूक कर रही है। गत एक सप्ताह में करीब 15 ओवरलोडिंग वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। वहीं एनएचएआई की टीम हाईवे के आसपास घूमते बेसहारा गोवंश के गले में रिफ्लेक्टिव टेप लगा रही है ताकि धुंध में भी वे दूर से दिखाई दें और हादसे टल सकें।
विज्ञापन




हमारा प्रयास है कि सभी मरीजों व घायलों तक जल्द से जल्द एंबुलेंस पहुंचे, ताकि समय पर उपचार मिल सके। कोहरे व धुंध के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग के पास 26 एंबुलेंस उपलब्ध हैं और इएमटी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को अवगत करवाया गया है।

डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, नारनौल



आरटीए व रेडक्रॉस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अब तक 1500 रिफ्लेक्टिव टेप वितरित किए गए हैं। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान रिफ्लेक्टिव टेप न लगाने पर 57 और ओवरलोडिंग के 15 से अधिक चालान किए गए हैं।
विज्ञापन


भगत सिंह, यातायात प्रभारी, नारनौल



तीन टीमें अलग-अलग शिफ्ट में पेट्रोलिंग कर बेसहारा गोवंश व अन्य पशुओं को एनएच क्षेत्र से बाहर छोड़ती हैं और उनके गले में रिफ्लेक्टिव टेप लगाती हैं ताकि रात में वे दिखाई दें। इसके अलावा हाईवे पर हर 20 किमी के अंतराल पर एंबुलेंस खड़ी की गई है, ताकि हादसे की स्थिति में घायलों को जल्द उपचार मिल सके।
विज्ञापन


पवन झा, प्रबंधक, एनएचएआई कार्यालय, नीरपुर चौक, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें