फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेजेपी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में भरेगी हुंकार: उपेंद्र

विज्ञापन
10jjrp03- जजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबो​धित करते पार्टी नेता। स्रोत : पार्टी - फोटो : Archive
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी की आगामी 6 दिसंबर को जिला महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई और जिले के प्रत्येक गांव और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष अजय गुलिया ने कहा कि जननायक जनता पार्टी 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में रैली के माध्यम से अपनी ताकत और जनसमर्थन का परिचय देगी। जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। जिला प्रभारी उपेंद्र कादियान ने कहा कि 6 दिसंबर को जिले से हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ रैली में पहुंचेंगे। इसके लिए गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं और आमजन को रैली का निमंत्रण दिया जाएगा। पूर्व विधायक रमेश खटक ने कहा कि जननायक जनता पार्टी की विचारधारा आम आदमी, किसान, मजदूर, युवा और कमेरे वर्ग के अधिकारों की लड़ाई से जुड़ी हुई है। पार्टी का उद्देश्य सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राज सिंह दहिया ने कहा कि प्रदेश की जनता आज अनेक समस्याओं से जूझ रही है। जिला प्रवक्ता डॉ. विकास पाराशर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी स्व. देवीलाल की जनकल्याणकारी नीतियों और स्व. ओमप्रकाश चौटाला के संघर्ष, अनुशासन और संगठनात्मक आदर्शों पर चलते हुए जनता के बीच जाएगी। इस मौके पर मिंटू ठेकेदार, संदीप अहलवात, बलवान हसनपुर, राजू दलाल, नसीब भारतीय, राम दहिया, नसीब सोनू, सविन पंघाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें