फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की कहानी: सामूहिक दुष्कर्म के बाद सहेली को बुलाने की रखी शर्त, फिर छह लोगों ने उसके साथ भी की हैवानियत 

Fri, 15 Apr 2022 01:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

युवती के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि, वह उसे तभी छोड़ेंगे जब वह अपनी सहेली को बुलाएगी। इसके बाद पीड़िता ने डर के मारे अपनी दोस्त को भी बुला लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रांची से इंसानियत को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी दोस्त को फोन कर बुलाया और उसे भी हवस का शिकार बनाया। शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं छठा आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तुपुदाना इलाके की रहने वाली युवती अपनी ननद के घर गई हुई थी। गुरुवार रात ननद ने युवती को एक युवक के साथ घर भेज दिया। रास्ते में युवक की नीयत खराब हो गई और उसने अपने पांच अन्य दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद युवती को सूनसान इलाके में ले जाकर छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनका इससे भी मन न भरा तो उन्होंने युवती के सामने तभी शर्त रखी। युवती के मुताबिक, आरोपियों ने कहा कि, वह उसे तभी छोड़ेंगे जब वह अपनी सहेली को बुलाएगी। इसके बाद पीड़िता ने डर के मारे अपनी दोस्त को भी बुला लिया, जिसके बाद छह आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ भी दुष्कर्म किया। 

पुलिस को बताई दरिंगदी की दास्तां
सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी दोनों युवतियों को डरा-धमका कर वहां से चले गए। इसके बाद युवतियां सीधे पुलिस थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। मामले का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छठे आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें