फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-7 स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर सोने के दो मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल और 45 हजार रुपये चोरी कर ले गए। परिवार रात को रिश्तेदार के घर गया था। सुबह वापस लौटने पर वारदात का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव हरसुख की नंगलिया, थाना टप्पल, जिला अलीगढ़ निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि वह फिलहाल सेक्टर-7 के मकान नंबर 518 में किराये पर रहते हैं। छह सितंबर की रात करीब नौ बजे वह बच्चों के साथ कसार स्थित शुभांगन सोसायटी में अपनी सास से मिलने गए थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे वापस घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सामान की जांच करने पर दो सोने के मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल और 45 हजार रुपये गायब मिले।



थाना सेक्टर-6 एसएचओ जयभगवान ने बताया कि शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें