फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीयू से निकाले गए 'हत्या की राजनीति शुरू' करने वाले विधायक

Tue, 22 Mar 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों के कारण लगातार सरकार और पार्टी का सिरदर्द बने गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल पर आखिर गाज गिर ही गई। पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसके साथ ही एमएलसी राणा गंगेश्वर को भी पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। गोपाल का बयान मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


बता दें कि जेडीयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक तरह से कानून व्यवस्‍था और सरकार को ही चुनौती देते हुए कह डाला था कि अब उन्हें दोबारा हत्या की राजनीति शुरू करनी होगी। 

भागलपुर के गोपालपुर से विधायक नीरज कुमार उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया में एक कवि सम्मेलन के दौरान विरोधियों को सीधे सीधे धमकी दे डाली। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल ने कहा मेरे पास बंदूक है गोला बारूद है। मैं आप लोगों की सुरक्षा करूंगा।
विज्ञापन


आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरी है मैं नहीं करूंगा तो कौन करेगा। विधायक यहीं नहीं रुके कहा, मैंने पहले भी हत्या की राजनीति की है और अब मुझे फिर वो ही शुरू करना पड़ेगा। आपको सुरक्षा देने के लिए मुझे किसी की हत्या भी करनी पड़ेगी तो वो भी करूंगा। सामने बैठे लोगों को देखते हुए गोपाल बोले, आप लोग मेरे वोटर नहीं हैं लेकिन आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी मुझ पर है।
Trending Videos
विज्ञापन

पूर्व में भी विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं विधायक

विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब  बंदी के कानून को भी गलत ठहरा दिया कहा, इससे क्या फायदा होगा। ये बेकार का नियम है। हालांकि जब उनके बयान पर विवाद शुरू हुआ तो गोपाल मंडल पूरी तरह पलट गए। इसका दोष भी विरोधी भाजपा के सिर मढ़ दिया।

कहा, भाजपा लगातार उन्हें परेशान कर रही है इसलिए उन्होंने कहा था कि हत्या की राजनीति से कुछ नहीं होगा। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल लगातार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।

कुछ दिन पहले ही पंचायत चुनाव में उन पर विरोधियों को धमकाने का आरोप लगा था। वो खुलेआम यह कहते भी सुने गए थे कि जो उनकी तरफ उंगली उठाएगा उसकी उंगली काट देंगे जो आंख दिखाएगा उसकी आंख फोड़ देंगे। विधायक के इस बयान पर विधनसभा में भी जमकर हंगामा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें