फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरक्षा मंच ट्रस्ट ने सेक्टर-2 में किया पौधरोपण

विज्ञापन
फोटो-57: सेक्टर दो में पौधे लगाते मंच के पदाधिकारी। स्रोत मंच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। जन रक्षा मंच ट्रस्ट की ओर से सेक्टर-2 में खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया। ट्रस्ट के प्रधान और पर्यावरण प्रेमी विजय कुमार कालीरामना के नेतृत्व में छायादार, फलदार, फूलदार तथा औषधीय गुणों वाले देशी कीकर आदि पौधे लगाए गए। पौधारोपण से पहले ट्रस्ट सदस्यों ने स्थल की सफाई कर पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा हटाया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विजय कुमार कालीरामना ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, ऑक्सीजन बढ़ाना, पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना तथा लोगों को फूल और औषधीय पौधों का लाभ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर उर्मिला (पूर्व पंच बुपनिया), शिवदत्त गौतम, देवदत्त गौड़ (जटवाड़ा), कमला देवी सुहाग कालीरामना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें