फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनेश्वर पार्क में शादी करने के लिए चुकानी होगी अब कितनी कीमत, जानें

Fri, 25 Nov 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में अब शादी समारोह आयोजित कराना महंगा हो गया है। अभी तक यहां बहुउद्देश्यीय स्थल के लिए 50 हजार रुपये फीस ली जाती थी। इसे बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एलडीए वीसी अनूप यादव की अनुमति के बाद नई फीस तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। एलडीए यहां आयोजन के समय दो किचन और टॉयलेट कांप्लेक्स का निर्माण पहले ही करा चुका है। समारोह स्थल पर जाने के लिए गेट नंबर पांच से एंट्री दी जाएगी। 

इस बीच एलडीए के पूर्व स्टाफ को भी अब मौजूदा स्टाफ की तरह प्राधिकरण के कार्यक्रम स्थलों की बुकिंग में 75 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इस फीस में 14.5 सर्विस टैक्स और 50,000 रुपए सिक्योरिटी मनी अलग से देनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें