फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अफसरों को दिए गए सहगल के विभाग, एक का तबादला

Wed, 23 Nov 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल हुए प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल के दो विभागों की जिम्मेदारी प्रशासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन


इसके अलावा एक आईएएस का तबादला हुआ। निदेशक विकलांग कल्याण विद्या सागर प्रसाद को हटाकर विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है।

वहीं, सहगल के पास सूचना विभाग के साथ धर्मार्थ कार्य, पर्यटन व खेल विभाग के प्रमुख सचिव, पर्यटन के महानिदेशक और यूपीडा के सीईओ का प्रभार था।

अब, वरिष्ठ आईएएस संजीव सरन को प्रमुख सचिव वन, महानिदेशक पर्यटन व प्रमुख सचिव पर्यटन की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनीता भटनागर को खेल महकमें का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें