फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार और अन्य सामग्री बरामद, इलाके में चला सर्च अभियान

Wed, 19 Jan 2022 03:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलवामा जिले में सुरक्षाबला गणतंत्र दिवस के मौके पर कई इलाकों में चेकिंग कर रहे हैं। इसकी बीच एक इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
terrorist hideout - फोटो : जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षाबलों को बांदरपोरा कोइल इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस बीच एक खाली बाग में आतंकी ठिकाना मिला। इसमें से सुरक्षाबलों को हथियार और अन्य सामग्री बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, नुकसान नहीं
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमूहके बीच पड़ने वाले इलाके जियारत कैमोह-कादर रोड पर मंगलवार की शाम आतंकियों ने कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। पिछले पांच दिनों में घाटी में आईईडी मिलने की यह तीसरी घटना है। बताया जाता है कि जियारत कैमोह-कादर रोड पर यह धमाका सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि टाइमिंग से तालमेल न होने के कारण सुरक्षा बल इसकी चपेट में आने से बच गए। इससे पहले शनिवार को बांदीपोरा में एक सेब के बगीचे में छिपाकर रखी गई दस किलो की आईईडी बरामद की थी। बाद में उस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके से आईईडी बरामद की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें