फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में डीआईओएस को नहीं मिली पकड़ी गईं कापियां

Fri, 11 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा के दौरान मो. शहबान मेमोरियल बालिका विद्यालय में गुरुवार को बाहरियों क ी टीम कापियां लिखते पाईं गई थी। इस मामले में नगरा थाने में बीएसए ने मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। लेकिन डीआईओएस ने इस पूरे मामले को ये कहकर कठघरे में खड़ा कर दिया है कि वहां 250 नहीं बल्कि कुछ ही अधिक कापियां मिलीं हैं।
विज्ञापन


नगरा क्षेत्र के मो. शहबान मेमोरियल बालिका इंटर विद्यालय पर गुरुवार को द्वितीय पाली इंटर गणित प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राकेश सिंह अपने उड़ाका दल टीम के साथ पहुंचे और परीक्षा दे रहे छात्रों की जांच में जुट गए। इसी बीच विद्यालय के छत पर भगदड़ मचती देख बीएसए राकेश सिंह विद्यालय के चौथी मंजिल पर पहुंच गए। वहां बीएसए ने 20 लोगों को 250 कापियां लिखते पकड़ा।

कपियां केेंद्र व्यवस्थापक को सौंपने के साथ ही पकड़े गए नौ युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया था। इस प्रकरण की तहरीर भी बीएसए ने खुद थाने में पहुंचकर दी। बीएसए ने 250 कापियों की रिसीविंग भी केंद्र व्यवस्थापक से ले ली। जबकि दूसरे दिन जांच के लिए डीआईओएस के नेतृत्व में पहुंची टीम को 250 कापियां नहीं मिलीं। डीआईओएस ने विद्यालय पर आई कार्पियों में रिकार्ड से कुछ ही अधिक कापियों के मिलने की बात कहकर बीएसए के छापे पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। जबकि अंदरखाने यह चरचा है कि जिला विद्यालय निरीक्षक पूरे मामले को दबाना चाहते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस के पूछे जाने पर बीएसए की टीम ने जब नकल और कापियों के पकड़े जाने की सूचना आपको दी तो आप अथवा आपका कोई प्रतिनिधि क्यों नहीं पहुंचा ?  इस पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। संकलन केंद्र पर मिले अधिक बंडल के मुद्दे पर डीआईओएस कन्नी काट गए। डीआईओएस ने कापियों का मिलान करने के बाद बताया कि मो. शहबान मेमोरियल विद्यालय अपने इस कार्य के लिए हमेशा के लिए डिबार होगा, जांच की जा रही है। बताया कि जितनी कापियों को बीएसए राकेश सिंह ने पकड़ा है वह जांच में नहीं मिली है। प्रकरण की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें