फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन के दौरान अपराध बढ़े : रामअचल

Fri, 11 Mar 2016 11:03 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला खेतान चीनी मिल के पड़ाव में आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राम अचल राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। खेतान मिल के पड़ाव में शुक्रवार को आयोजित बसपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा की सपा सरकार में सुरक्षा का अभाव है। जबकि पूर्व में बसपा का साढे़ सात वर्ष का शासन अपराध मुक्त रहा।
विज्ञापन


इस सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून का रखवाली करने वाले भी खुद असुरक्षित हैं। सरकार की गलत नीतियाें से किसान, गरीब, शिक्षित बेरोजगार आज दर-दर घूम रहे हैं।

राजभर ने कहा कि बसपा शासन काल में 28 हजार लोगों को नौकरी दिया गया था। पूरे प्रदेश में अपराध करने वालों के साथ कोई रियायत नहीं की जाती थी। आगे राजभर ने कहा की कांग्रेस और केंद्र की भाजपा सरकार वादाखिलाफी का ठिकरा फोड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने इन पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने समाज के जोड़ने के जगह तोड़ने का काम किया है। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है।

जहां पर खुद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी के साथ सरेआम बदसलूकी की जा रही है। वहां पर आम लोगों की क्या हाल होगी। यह सर्वविदित है। इस मौके पर पूर्व विधायक शंभू चौधरी, रामसूरत चौधरी, सुधीर कुमार भारती, श्रवण कुमार, निराला, बृजेश कुमार सहित कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें