फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजुकेशन 4.0 की आवश्यकता की दी जानकारी

विज्ञापन
-फोटो 61 : कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों के साथ प्राचार्य डा. अलका गुलाटी। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को एजुकेशन 4.0 कृत्रिम बुद्धिमत्ता और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का समन्वय विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। इसमें शिक्षा 4.0 की आवश्यकता के बारे में बताया। संगोष्ठी में विभिन्न राज्यों से आए 90 शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

प्राचार्या अलका गुलाटी ने कहा कि शिक्षा 4.0 वर्तमान समय की आवश्यकता है जिसमें तकनीक, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी, लचीला और विद्यार्थी-केंद्रित बनाती है।
आईक्यूएसी संयोजक डॉ. शिल्पा चांदना ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को नई शिक्षा प्रणाली को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। वक्ता प्रो. नसीब सिंह गिल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर विचार रखे।
विज्ञापन

द्वितीय वक्ता प्रो. तेजबीर सिंह राणा, उप-प्राचार्य, शिवाजी कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय ने एनईपी 2020 के बहुविषयक दृष्टिकोण पर चर्चा की। मौके पर मुख्यातिथि डॉ. अर्चना सूता, प्राचार्या अलका गुलाटी, वित्तीय सचिव डॉ. सुदेश राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें