समालखा। जिले के गांव शहरमालुपर के सगे भाई बहनों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा को पास की है। बहन शालिनी ने यूपीएससी में 21वां व भाई आलोक दूहन ने 483वां रैंक प्राप्त किया है। बहन-भाई के रैंक आने पर परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है।
यूपीएसपी द्वारा मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें शालिनी दूहन 21वां व आलोक दूहन 483वां रैंक प्राप्त किया। वे दोनों अपने पिता के साथ दिल्ली में रहते हैं। आलोक के पिता सुमेर सिंह सीआईएसएफ में मुख्य हवलदार हैं और दिल्ली में तैनात हैं। उनकी मां सुनीता सरकारी स्कूल में टीचर है। सुमेर सिंह ने बताया कि करीब दस साल से दिल्ली में रह रहे है। उसे अपने दोनों बेटा-बेटी पर नाज है।
आलोक दूहन ने बताया कि वर्ष 2014 में मैकेनिकल में बीटैक की परीक्षा पास करने के बाद से ही वह यूपीएससी की तैयारियों में लग गया था और उसकी बहन शालिनी 2011 में बीए की परीक्षा पास कर यूपीएससी की तैयारी में लग गई थी। इससे पहले शालिनी ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा में 190वां रैंक हासिल किया था। उसके बाद 100वां और अब 21वां रैंक प्राप्त किया गया। यह सब उसकी मेहनत का नतीजा है।
दोनों ने परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। अब दोनों का सपना सिविल सर्विस में जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे।