फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल,डीजल की छुट्टी कर देगा ये क्रांतिकारी आविष्कार, होगा 'Zero pollution'

Sun, 26 Nov 2017 05:55 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने मिलकर ऐसी तकनीक तैयार की है जो आने वाले दिनों में क्रांतिकारी साबित होने वाली है। इस तकनीक के तहत वैज्ञानिकों ने बिना कार्बन डाईऑक्साइड (प्रदूषण) उत्पन्न किए मिथेन गैस को हाइड्रोजन ईंधन में बदल दिया है। अबतक हाइड्रोजन तैयार करने में ऑक्सीजन का प्रयोग होता था और इससे काफी मात्रा में कार्बन डाईऑक्साइड भी पैदा होती थी। जो पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है।
विज्ञापन

पिछले दो सालों से प्रयोग चल रहा था

डेमो पिक
इस रिसर्च में आईआईटी कानपुर के केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाल अग्रवाल और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के वैज्ञानिकों ने मिलकर सफलता हासिल की है। पिछले दो सालों से प्रयोग चल रहा था। लैब कैलीफोर्निया में ही लगाई गई है। खास बात है कि हाईड्रोजन एक ऐसा जरिया है जो बिना प्रदूषण किए लिक्विड फ्यूल यानी पेट्रोल, डीजल का विकल्प बन सकता है। यही नहीं इससे ऊर्जा भी तैयार की जा सकती है।

फ्यूल से ज्यादा उपलब्ध है मिथेन

डेमो पिक
प्रो. विशाल बताते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा प्रयोग फ्यूल का होता है। अगर इसी रफ्तार से इसका प्रयोग होता रहा तो आने वाले 35 से 40 वर्षों में डीजल, पेट्रोल न के बराबर हो जाएगा। लिक्विड फ्यूल का विकल्प हाइड्रोजन बन सकता है। ऐसे में वह पिछले कुछ सालों से अमेरिकन वैज्ञानिकों के साथ मिलकर मिथेन को बिना कार्बन डाईऑक्साइड उत्पन्न किए हाईड्रोजन में बदलने के लिए काम कर रहे थे। प्रो. विशाल कहते हैं कि फ्यूल से कहीं ज्यादा आसान है मिथेन का मिलना।

ऐसे तैयार किया हाईड्रोजन

डेमो पिक
प्रो. विशाल के मुताबिक निकल और बिस्मिट के पिघले हुए पदार्थ में जब मिथेन को एक हजार डिग्री सेल्सियस में ताप किया जाता है। इससे 95 प्रतिशत मिथेन बिना कार्बन डाईऑक्साइड उत्पन्न हुए हाईड्रोजन में तब्दील हो जाती है। ऐसा करने के लिए अभी तक दुनिया भर के वैज्ञानिक लगे थे। कई बार इसपर शोध हुआ लेकिन सफल नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

हाईड्रोजन ला सकता है बड़ा बदलाव

डेमो पिक
- यह पेट्रोल, डीजल जैसे लिक्विड फ्यूल का विकल्प बन सकता है।
- इससे बिना प्रदूषण किए ऊर्जा तैयार की जा सकती है।
- हाईड्रोजन की मदद से यूरिया जैसा फर्टिलाइजर तैयार होता है। जिसपर दुनिया की ज्यादा जनसंख्या निर्भर है।
- अभी हाईड्रोजन कारों में हाईड्रोजन और ऑक्सीजन के सिलेंडर लगाए जाते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें