फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बढ़ी उमस, दो डिग्री तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार को बारिश नहीं होने के कारण शहर में उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। एक दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि तापमान 33 डिग्री रहा, लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी करीब 40 डिग्री सेल्सियस जैसी महसूस हुई।
विज्ञापन


दिनभर उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर रहे। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। रात का न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि बारिश धान, बाजरा, मक्का सहित खरीफ फसलों के लिए लाभदायक होगी। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें