फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू खनन पट्टा निरस्त करने के लिए बनाई मानव श्रृंखला

Sun, 04 Mar 2018 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
खनन पट्टा निरस्त करने के लिए बनाई मानव श्रृंखला बालू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)।बालू खनन का पट्टा निरस्त करने के लिए विरवट कोन्हवलिया में धरना दे रहे लोगों ने शुक्रवार को होली नहीं मनाई। विधायक समेत बंधे पर मौजूद लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। विधायक अजय कुमार लल्लू ने शासन-प्रशासन पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। कहा कि केवल कुछ लोगों को खुश करने के लिए प्रशासन ने सैकड़ों लोगों की होली फीकी कर दी। 
विज्ञापन


विरवट कोन्हवलिया गांव के सामने एपी तटबंध पर बीते तीन फरवरी से धरना चल रहा है। लोग बालू खनन का पट्टा निरस्त हुए बिना आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं हैं। विधायक समेत अन्य आंदोलनकारियों ने गंडक नदी का जल लेकर होली नहीं मनाने की कसम ली थी। शुक्रवार को विधायक अजय कुमार लल्लू समेत सभी आंदोलनकारी बंधे पर जमे रहे। इन लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपनी एकजुटता व प्रशासन के प्रति विरोध दर्शाया। इस दौरान अरविंद सिंह पटेल, जेडी यादव, अमर चौरसिया, गौतम सिंह, रामेश्वर पटेल, नारद सिंह, रामेश्वर चौरसिया, शिवपूजन निषाद, लालबहादुर भगत, प्रदीप सिंह, राजेश शर्मा, अनिल गुप्ता, रामचंद्र सिंह, विकास तिवारी, दुर्गा यादव, विजय सिंह, जवाहर सिंह, ओमप्रकाश पटेल, शर्मा यादव, संजय सिंह, पृथ्वी प्रसाद, उपेन्द्र सिंह, बबलू प्रसाद, अजय यादव, ललित सिंह, पप्पू यादव, अंशू श्रीवास्तव, जेबी सिंह, व्यास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें