फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगोें को लेकर 20 को एचएसवीपी कर्मचारी देंगे धरना

विज्ञापन
फोटो-65: एचएसवीपी कार्यालय के बाहर आयोजित सभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कार्य प्रदर्शन पुरस्कार और नौकरी की सुरक्षा के पत्र जारी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर हुड्डा जनस्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन (एचएसवीपी) ने 20 नवंबर को एचएसवीपी कार्यालय बहादुरगढ़ में धरना देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित एचएसवीपी डिवीजन कार्यालय में कच्चे और हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों की आमसभा हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रमन जून ने की, जबकि संचालन मदन मोहन नागर ने किया।
विज्ञापन

सभा के बाद प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर ने कार्यकारी अभियंता के नाम मांगपत्र सौंपा और इसकी प्रतियां उच्च अधिकारियों को भेजीं। उन्होंने बताया कि एचएसवीपी में हर साल कर्मचारियों को कार्य प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया जाता है, लेकिन बहादुरगढ़ और झज्जर के कर्मचारी इससे वंचित हैं।
फरवरी 2026 में बहादुरगढ़ के 30 से 32 संविदा कर्मचारियों के नाम पात्रता शर्तें पूरी करने के बाद मुख्य प्रशासक एचएसवीपी पंचकूला और हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भेजे गए थे। इसके बावजूद उन्हें पुरस्कार नहीं मिला।
विज्ञापन

नागर ने सभी पात्र कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा के पत्र जारी करने, विभागीय नलकूपों और जल आपूर्ति केंद्रों पर कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, लंबित मरम्मत कार्य करवाने और पहचान पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

फोटो-65: एचएसवीपी कार्यालय के बाहर आयोजित सभा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें