गौरतलब है कि मंडी जिले में वन माफिया पर नकेल कसने वाले फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह को अपनी जान गवानी पड़ी थी। कोटी में अवैध तरीके से पेड़ कटान, शोघी पेड़ कटान मामला और अब चौपाल वन वृत्त के तहत वन रक्षक ने देवदार पेड़ से 200 लीटर तेल की अवैध तस्करी का फोटो वायरल किया है।
इन पर संज्ञान लेते हुए वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर हिमाचल में अवैध धंधा बंद नहीं हुआ तो अफसरों पर गाज गिरेगी।
देवदार के तेल चोरी मामले में मंत्री ने दो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान हमेशा छोटे अधिकारियों पर गाज गिरती है लेकिन इस तरह के मामले पर बड़े अधिकारी नपेंगे।