फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की टीम ने जवानों से पंपोर हमले की ली जानकारी

Thu, 30 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जवानों से बात करती गृह मंत्रालय की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम ने वीरवार को 92 बेस अस्पताल में जाकर पांपोर हमले में घायल सीआरपीएफ जवानों का कुशलक्षेम पूछा। इसके साथ ही उन्होंने हमले के विषय में भी जानकारी हासिल की। प्रत्यक्षदर्शियों से हमले के तौर तरीके तथा अन्य पहलुओं पर बात की। 
विज्ञापन


बाद में उन्होंने 15 कोर मुख्यालय में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रियासत में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। आतंक के मोर्चे पर अपनाई जा रही रणनीति की जानकारी हासिल करने के साथ ही घाटी में सक्रिय आतंकियों का नेटवर्क तोड़ने के बाबत बात की। घुसपैठ को विफल करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी हासिल की।

माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के शुक्रवार को श्रीनगर पहुंचने के बाद केंद्रीय टीम उन्हें पांपोर हमले के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकी घटनाओं को लेकर सुरक्षा ग्रिड आदि के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन


आतंकी घटनाओं के मद्देनजर गृह मंत्रालय के बार्डर मैनेजमेंट के सचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में मंगलवार से कैंप कर रही गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम रियासत में सुरक्षा व्यवस्था तथा आतंकी घटनाओं को लेकर हर पहलुओं की जानकारी हासिल कर रही है।

ज्ञात हो कि बुधवार को इस टीम ने कानवाय के रूप में बिजबिहाड़ा और पांपोर का दौरा कर यह जानने की कोशिश की कि किस प्रकार से आतंकी हाईवे पर हमले करने में सफल हो रहे हैं। हाईवे पर इस स्ट्रेच को सीसीटीवी कैमरे की जद में लेने पर भी चर्चा हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें