फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को जानो प्रतियोगिता में बुपनिया के होली फेथ स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
-फोटो 89 : प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाविप के पदाधिकारियों के साथ। स्रोत भाविप - फोटो : Archive
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भारत विकास परिषद की शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न स्कूलों की कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की 16 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में होली फेथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बुपनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में वैश्य आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता रही। दोनों वर्गों की विजेता टीमें 29 नवंबर को पानीपत में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम में वैश्य महिला शिक्षण महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल मुख्य अतिथि और भाविप के प्रांतीय संगठन सचिव मूलचंद जोशी अध्यक्ष रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, भूगोल, संविधान और साहित्य की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में वैश्य आर्य कन्या स्कूल दूसरे और पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, परनाला तीसरे स्थान पर रहा। कनिष्ठ वर्ग में होली फेथ स्कूल दूसरे और एसआर सेंचुरी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




-फोटो 89 : प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाविप के पदाधिकारियों के साथ। स्रोत भाविप



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें