फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के कारण 2 मार्च को मनाई जाएगी होली, सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिर के पट

विज्ञापन
फोटो-55: नजफगढ़ रोड स्थित श्री बालाजी मंदिर। स्रोत मंदिर समिति - फोटो : samvad
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर इस वर्ष लगने वाले चंद्रग्रहण एवं सूतक काल के चलते होली का पर्व 2 मार्च को मनाया जाएगा। नजफगढ़ रोड स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर के प्रधान रमेश गुप्ता उर्फ बिल्लू की ने बताया कि चंद्रग्रहण के कारण सूतक काल प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन

इसके चलते मंदिर के पट निर्धारित समयानुसार बंद रहेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सूतक एवं ग्रहण काल के दौरान अपने-अपने स्थान पर रहकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ व अपने इष्ट देव का मानसिक जप करें। 2 मार्च को प्रातः 5 बजे बाबा का चोला व शृंगार किया जाएगा।
इसके बाद सुबह 6:30 बजे आरती और शाम 6:30 बजे आरती होगी। सायं 7 बजे बाबा का भोग लगाया जाएगा। रात्रि 1:30 बजे होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा। 3 मार्च को प्रातः 6:20 बजे मंगला आरती के बाद मन्दिर के पट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं सायं 6:47 बजे सूतक समाप्ति के बाद नियमित व्यवस्था जारी रहेगी। रात्रि 8 बजे भोग तथा रात्रि 10 बजे शयन आरती की जाएगी। 4 मार्च को दुल्हेंडी के अवसर पर प्रातः 6 बजे से दर्शन प्रारंभ होंगे और प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
प्रधान रमेश गुप्ता उर्फ बिल्लू ने कहा कि सभी श्रद्धालु शांति एवं श्रद्धा के साथ पर्व मनाएं और मंदिर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें