फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हितेश हत्याकांड : दिकेश ने इंटरनेट पर पोस्ट कर दी धमकी, बोला- सबका नंबर आएगा, टाइम स्टार्ट

विज्ञापन
18jjrp18- सोशल मीडिया पर डिकेश की फोटो के साथ डाली गई धमकी भरी पोस्ट। इस पोस्ट की संवाद न्यूज ए
विज्ञापन
झज्जर। हितेश हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं।। अब मुख्य आरोपी दिकेश ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है कि सबका नंबर आएगा, टाइम स्टार्ट हो गया है हालांकि इस सोशल मीडिया पोस्ट की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वहीं गिरधरपुर पंचायत के सदस्यों ने सोमवार को डीसीपी धारणा यादव से मुलाकात की। कहा कि जिस गाड़ी में बैठकर हमलावर आए थे वह उन्होंने गांव के एक युवक से ली थी।
युवक को नहीं पता था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम देंगे। डीसीपी ने आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावर बदमाशों के निशाने पर हितेश के अलावा उसके अन्य साथी भी थे। मगर वारदात के समय वह हितेश के साथ नहीं थे। यही कारण है कि हमलावर बार-बार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

कभी अच्छे दोस्त थे दिकेश और हितेश
वारदात में जान गंवाने वाले हितेश और मुख्य आरोपी दिकेश अच्छे दोस्त होते थे। दोनों के बीच 2022 में कहासुनी हुई थी। 13 अगस्त 2022 को माछरौली थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, गिरधरपुर निवासी दिकेश अपने साथी प्रदीप, दीपक और रोहित के साथ जैतपुर से तुम्बाहेड़ी रोड की तरफ जा रहा था।
आरोप है कि इसी दौरान हितेश ने अपने साथियों के साथ उन पर फायरिंग कर दी थी। उस हमले में दिकेश के पैर में गोली लगी थी और प्रदीप भी घायल हुआ था। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।
सेना में अग्निवीर भर्ती हुआ था दिकेश
रोहित गोदारा गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदीप और उसके भाई फौजी का जिक्र किया गया है वह फौजी दिकेश है। वह 2021 में अग्निवीर में भर्ती हुआ था। कुछ समय सेना में रहने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी और घर वापस आ गया था। उसने नौकरी क्यों छोड़ी, उसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है।


कार पर 23 जगह गोलियों के निशान

जिस कार में हितेश को गोलियां मारी गई थीं। वह भी गोलियों से छलनी हो गई है। गाड़ी के दरवाजों और बॉडी पर 23 जगह गोलियों के निशान हैं। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अंधाधुंध फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन
पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगातार रेड कर रही है। जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा।
डाॅ. राजश्री सिंह, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें