फर्रुखाबाद। अमृतपुर में अस्पताल से दवा लेकर घर लौट रही वृद्धा को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल वृद्धा को लोहिया अस्पताल लाया गया। जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
अमृतपुर थाने के गांव मुजहा निवासी लज्जावती उर्फ शांती (70) सोमवार सुबह 11 बजे कस्बे से दवा लेकर घर लौट रही थीं। वह बासी बस अड्डे के पास पहुंचीं तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वृद्धा को पहले राजेपुर सीएचसी और फिर लोहिया अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर लिया गया है। भतीजे भानु प्रताप यादव ने बताया कि उनके एक बेटा विनोद यादव और बेटी रीना है। वह घर से दवा लेकर जल्द वापस आने की बात कहकर निकली थीं। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।