फोटो 12पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी।स्रोत:प्रवक्ता
- फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में प्रवचन देते जैन मुनि सौभाग्य सागर महाराज। संवाद
नांगल चौधरी। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने हिस्ट्रीशीटर मोहनपुर निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की है। अमित के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
अवैध हथियारों का जखीरा भी मिला
तलाशी के दौरान अमित के कब्जे से अवैध देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा, उसके पास से एक बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है।
थाना नांगल चौधरी में अमित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।