झज्जर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों को लेकर जिला में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी है। बुधवार को बादली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि झज्जर स्थित संवाद भवन में मतदान केंद्र संख्या 131 से 198 तक के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, विलोपन और स्थानांतरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।