फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्य तैराकी व वाटरपोलो स्पर्धा 23 व 24 मई को

विज्ञापन
फोटो-95: बैठक के बाद हरियाणा तैराकी संघ के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत संघ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा तैराकी संघ की रविवार को हुई बैठक में हरियाणा राज्य सीनियर तैराकी और वाटर पोलो प्रतियोगिता 23 और 24 मई को एचएल सिटी स्थित चैंपियंस स्पोर्ट्स एकेडमी में कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से पहले सभी जिला इकाइयों को अपने-अपने स्तर पर जिला तैराकी प्रतियोगिता करानी होगी ताकि राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तैराकों का चयन किया जा सके। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 19 मई है। सभी तैराकों को एचएसए आईडी का नवीनीकरण कराना होगा।
निर्णय लिया गया कि जुलाई में सब-जूनियर और जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस बार सीनियर नेशनल स्वीमिंग चैंपियनशिप जून में अहमदाबाद में प्रस्तावित है। इसके लिए तैराकों का चयन इसी सीनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

सब-जूनियर और जूनियर नेशनल प्रतियोगिताएं अगस्त में ओडिशा के भुवनेश्वर में होंगी। राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से इन राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। राज्य के उभरते और प्रतिभाशाली तैराकों की पहचान करने के उद्देश्य से अलग से विशेष स्वीमिंग कैम्प भी आयोजित किए जाएंगे।

तैराकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चैंपियंस स्पोर्ट्स एकेडमी में फिजियोथैरेपी और रिहैब सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर में प्रशिक्षित फिजियोथैरपिस्ट तैराकों की फिटनेस और रिहैबिलिटेशन पर कार्य करेंगे। इससे खिलाड़ियों को चोटों से उबरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें