फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चल रही : बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
फोटो नंबर 73: सद्भाव यात्रा में बृजेंद्र सिंह के साथ पैदल चलते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल नर
विज्ञापन
बादली(झज्जर)। पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा दूसरे दिन शनिवार को भी बादली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान याकूबपुर, सोंधी, पेल्पा व निमाणा में जनसंपर्क किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां, कांग्रेस प्रतिशत अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद कर्मवीर बोध, पूर्व विधायक वीरेंद्र पाल, चरखी दादरी जिलाध्यक्ष सुशील धानक मौजूद रहे। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया।
उन्होंने नीट पेपर लीक समेत हरियाणा में दूसरे प्रदेशों के युवाओं को नौकरी दिए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के जरिए चल रही है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन के माध्यम से की जा रही भर्तियों में ज्यादातर नौकरियां बाहरी प्रदेशों के युवाओं को दी जा रही हैं।
विज्ञापन

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जब 8 मई को गुरुग्राम में सद्भाव यात्रा में शामिल हुए थे तो उन्होंने सबसे पहले यही बात पूछी थी कि हरियाणा में सबसे बड़ी समस्या क्या है और उन्हें बता दिया गया था कि सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। इस अवसर पर यशवंत महलावत, ज्योत्सना गुलिया, धर्म गुलिया, नीति गहलावत, नानकी जांगड़ी, विनोज गुजर, मेहर सिंह, जगशेर कादियान व उदयभान पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें