फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

Sun, 28 Aug 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों व आईएनए के सदस्यों की विधवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की भांति उनकी विधवाओं की अंत्येष्टि भी राजकीय सम्मान से की जाएगी। साथ ही इनकी पहली पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को भी राष्ट्रीय व राजकीय पर्वों पर आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम अपने शहीदों का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनके परिवार के प्रति अपने फर्ज निभाने के लिए हमने प्रतिरक्षा कार्मिकों की एक्सग्रेशिया ग्रांट 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी है और सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को वित्तीय एवं अन्य कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है।

प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और शौर्य गाथाओं को अमर रखने के लिए अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री खट्टर रविवार को नई दिल्ली में आयोजित 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुकुम चंद कानूनगो के द्वितीय शतक जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। दी सोसायटी ऑफ कानूनगो ब्रदर्स ऑफ हांसी द्वारा आयोजित कार्यक्त्रस्म में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवचन देने पर जैन मुनि का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि हरियाणा के जवान 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से आज तक देश की आन, बान और शान के लिए कुर्बानी देने में सदा ही आगे रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी व रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की जयंती व स्मृति में आयोजित कार्यक्त्रस्म युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद हुकुम चंद जैन के प्रति अपनी, हरियाणा सरकार व राज्य की ढाई करोड़ जनता की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमारे आजादी के आंदोलन का इतिहास शहीदों के खून से लिखा गया है। यह प्रामाणिक है कि सन 1857 की क्रांति सबसे पहले अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी। इस क्रांति के दौरान हरियाणा के कितने ही स्वतन्त्रता सेनानियों और देशभक्तों को जेलों में ठूंस दिया गया, जहां उन्होंने घोर यातनाएं झेलीं।

ऐसे ही साहसी नायकों में लाला हुकुम चन्द जैन भी अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा के प्रभारी डा. अनिल जैन ने भी अमर शहीद हुकम चंद कानूनगो का श्रद्धांजलि दी। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि श्री तरूण सागर जी के प्रवचन कराने के लिए मुख्यमंत्री खट्टर का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें