फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

Tue, 08 Mar 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/ हल्द्वानी
विज्ञापन
शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 महाशिवरात्रि पर्व पर सभी मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा अर्चना और आरती के बाद प्रसाद बांटा। शिव मंदिरों में बम भोले के बोल गूंज रहे थे। मंदिरों में भांग-धतूरे का भी भोग लगाया गया। क्षेत्र के कालीचौड़, कालूसाई, पिपलेश्वर, पंचेश्वर, नंदेश्वर, बृज विहार, बेलबाबा, सत्यनारायण मंदिर, सिद्धेश्वर, शीतलाहाट, लटूरिया बाबा, नवाबी रोड, शीशमहल, दमुवाढूंगा के शिव मंदिरों में चहल-पहल रही। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में पार्थिव पूजन किया गया। इस अवसर पर कई जगह भंडारा भी लगा। 
विज्ञापन


मुखानी स्थित शिवमंदिर और गौलापार स्थित बसंतपुर काली मंदिर में कांवड़ियों द्वारा हरिद्वार से लाए गए गंगाजल से जलाभिषेक किया गया। पिपलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ चार प्रहर की पूजा विधिवत संपन्न हुई। समन्वय सेवा कुंज की ओर से पर्वतेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: रुद्राभिषेक के बाद ब्राह्मणों ने मृत्युंजय जाप किया। रात के चारों प्रहरों में रुद्रीपाठ किया गया। वहीं, कालीचौड़ समेत कई मंदिरों में ठंडई (भांग घोटा) भी बनाई गई थी। 
.
बेलबाबा मंदिर में लगी दो किमी लाइन
रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर में पुलिस को लाइन लगवाकर शिव भक्तों को मंदिर में प्रवेश कराना पड़ा। यहां पुलिस और डाग स्क्वायड से भी विशेष सुरक्षा रही। महंत बाला गिरि के निर्देशन में अध्यक्ष ईश्वरी दत्त सुयाल, मोहन सिंह फर्त्याल, देवेंद्र सिंह, कृष्ण चंद्र जोशी, गोपाल पांडे, सतनाम सिंह, प्रधान मोहन नेगी, कृपाल सिंह रजवार, ललित मोहन भट्ट आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे। इस मौके पर दो कुंतल दूध की खीर का प्रसाद भी बांटा गया। 
विज्ञापन


बेल पत्री से हुआ विशेष पूजन
शिवालयों में बेलपत्री से भगवान शिव का पूजन किया गया। अधिकांश लोग बेलपत्री और गंगाजल लेकर पूजा अर्चना करने गए थे। बेलपत्री के भगवान शिव के पूजन पर विशेष महत्व बताया जाता है। वहीं उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं ने महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धा से साथ पूजा अर्चना की। 

कुट्टू का आटा, बेर, तरुण की रही मांग
शिवरात्रि पर्व पर अधिकांश लोग व्रत रखते हैं और केवल एक बार फलाहार करते हैं। इस दिन तरुण (तैड़), कुट्टू का आटा, भांग मिलाकर बनाई गई सब्जी का पकवान और बेर लगभग हर घर प्रयोग में लाए जाते हैं।

जाम से बढ़ी परेशानी 
शिवरात्रि पर बेलबाबा मंदिर और रानीबाग स्थित शीतला देवी मंदिर में अधिक भीड़भाड़ के चलते घंटों जाम लगा रहा। जिससे आम यात्रियों और श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हुई।

शिवरात्रि पर होली गीतों की धूम
हल्द्वानी। शिवरात्रि पर्व शहर के कई स्थानों पर बैठकी होली गीतों की धूम रही। होली गायकों ने ‘बाजत ताल मृदंग, नाचत शिव शंकर योगी’ से शुरुआत की। ‘वह तो चढ़ गया अटरिया पे, आगे पीछे डोलन लागे, बहकी सी बात करे’ जैसी कर्णप्रिय होली सुनाई। इसके अलावा ‘जै जै शंकर योगी, जटा जूट में गंग विराजे, हाथ में सर्प की पटोरी’,  ‘होरी खेलन कहां जाऊं, घट ही में मेरो खिलाड़ी रहत है’, ‘बहुत दिना के रूठे श्याम को, होरिन में मना लाऊंगी’ आदि होली गीतों का रसास्वादन कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें