फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: हल्द्वानी में अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चार लोगों की मौत; तीन दिन पहले जन्मा मासूम भी डूबा

Wed, 25 Jun 2025 10:27 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के फायर स्टेशन के पीछे नाले में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हल्द्वानी सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशीला तिवारी अस्पताल से बच्चे की डिलीवरी के बाद किच्छा जा रहे परिवार की कार नहर में समा गई। घटना बुधवार की सुबह सात बजे मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई। सड़क हादसे में चार की दर्दनाक मौत हो गई । दो गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार महिला की जहां जान बच गई वहीं उसका तीन दिन पहले जन्मा बच्चा नहीं बच सका। उसके पति की भी मौत हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


फायर स्टेशन के पीछे हुई इस घटना में तत्काल फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान एक फायर कर्मी नहर के बहाव में बह भी गया, लेकिन उसने कार चालक को भी बचाया व खुद भी अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें