फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल से गूंजे गुरुद्वारे

विज्ञापन
24jjrp05- पंचायती गुरुद्वारा में गुरु पर्व पर लंगर चखती साध संगत। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल..वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह..सिख धर्म के जयघोष के साथ झंडा सिंह गुरुद्वारा और चौधरीयान मोहल्ला स्थित पंचायती गुरुद्वारा में सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव की जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रकाशोत्सव के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन

बाबा नानक निष्काम सेवा समिति के तत्वाधान में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने परिवार सहित श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया। इस अवसर पर रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन किया। संगत सभा ने बाबे दी बोलों जय जय कार नी बधाई होवें मधुर शब्द कीर्तन से वातावरण को भक्ति-रस से सराबोर कर दिया। शब्द कीर्तन के उपरांत सभी की सुख-शांति के लिए अरदास की गई। अरदास के पश्चात सभी साध संगत में प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के सिख समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबूलाल, झंडा सिंह गुरुद्वारा की ग्रंथी बसंत कौर ने कहा कि गुरुनानक देव की शिक्षाएं पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गुरुनानक देव सभी धर्मों के समान गुरु थे, ऊंच, नीच का भेद भाव समाप्त किया, सच का साथ देना चाहिए। हर दुख में इंसान की मदद करनी चाहिए। गुरुनानक देव की शिक्षाएं और परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित हैं। समिति के अंकुर खुराना, विनीत पोपली ने कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समिति के प्रधान ईश्वर शर्मा, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, नवीन बिट्टू छाबड़ा, रवि किरण मदान, हरीश पाहवा, ताराचंद भूटानी, हैप्पी मेहरा, अमित सचदेवा, गुलशन शर्मा, अशोक जुनेजा, वीके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

24jjrp05- पंचायती गुरुद्वारा में गुरु पर्व पर लंगर चखती साध संगत। स्रोत : आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें