झज्जर। अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुलिया क्रिकेट अकादमी बहादुरगढ़ की टीम ने एनसीआर क्रिकेट अकादमी को 152 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच में 29 रन बनाने और तीन विकेट लेने वाले मयंक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
निजी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में गुलिया अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट पर 238 रन बनाए। जय सहरावत ने 72 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। एनसीआर की ओर से दक्ष यादव और जयेश मुदगिल ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीआर क्रिकेट अकादमी की टीम 27.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। दक्ष यादव ने 14 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाए। गुलिया अकादमी की ओर से आर्यन और मयंक ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस तरह गुलिया अकादमी ने मुकाबला 152 रन से अपने नाम किया।