फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवियर पर कम हुआ जीएसटी, उद्योगों को मिलेगी रफ्तांर : विपुल गोयल

विज्ञापन
-फोटो 63 : फुटवियर पार्क में प्रदर्शनी का शुभारंभ करने पहुंचे मंत्री विपुल गोयल का स्वागत करते
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजस्व व आपदा प्रबंधन शहरी स्थानीय निकाय और सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की तेजी से हो रही ग्रोथ को देखते हुए अमेरिका ने भारत पर टैरिफ बढ़ाया, जिसका जवाब पीएम मोदी ने जीएसटी दरों को कम करते हुए उद्योगपतियों को राहत देते हुए दिया।
विज्ञापन

जीएसटी कम होने से भारतीय उत्पादों का रेट कम होने से मार्केट बढ़ेगी और आर्थिक उन्नति सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इससे साबित होता है कि प्रधानमंत्री को वर्ल्ड लीडर ऐसे ही नहीं कहा जाता वह बेहद परिपक्व प्रधानमंत्री हैं जो देश के गरीब से गरीब व्यक्ति के बारे में सोचते हैं।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई-डेवलपमेंट ऑफिस करनाल) के तत्वावधान में बहादुरगढ़ फुटवियर डेवलपमेंट सर्विस (बीएफडीएस) के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय विक्रेता विकास कार्यक्रम-प्रदर्शनी (वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम कम एग्जीबिशन) का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फुटवियर पर जीएसटी कम होने से जूता उद्योग का विस्तार होगा। जूतों का मूल्य कम होने से दूसरे देशों में एक्सपोर्ट बढ़ेगा। टैरिफ मामले में भारत के मजबूत निर्णयों के बाद अब विश्व के बड़े देश भी भारत की सराहना कर रहे हैं। जिस अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया उसी देश के राष्ट्रपति अब मोदी की सराहना कर रहे हैं। उन्हें अहसास हो गया है कि टैरिफ मामले में गलत पंगा ले लिया है अमेरिका के अंदर ही इस निर्णय का विरोध हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री गोयल के समक्ष बहादुरगढ़ फुटवियर डेवलपमेंट सर्विस द्वार रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में फुटवियर इंडस्ट्री के विकास को लेकर सरकार बेहद सकारात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के समक्ष भी वह उद्योगपतियों की मांगों को रखेंगे। उनका सपना है कि यह उद्योग विश्व का सबसे बड़ा उद्योग बने इसे लेकर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर बीसीसीआई (बहादुरगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स) के अध्यक्ष सुभाष जग्गा, फुटवियर पार्क के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, इंडिया सीएलई के अध्यक्ष पूर्ण डावरा, फुटवियर पार्क के उपाध्यक्ष नरेंद्र छिकारा, बीसीसीआई ज्वाइंट सेक्रेटरी पवन जैन, विकास आनंद सोनी, पेटर्न जगदीश शर्मा, केके सेठ, रविंद्र अग्रवाल, त्रिलोक नाथ गोयल, संत लाल मग्गा, एमएसएमई डीएफओ संजीव चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें